जागरण संवाददाता, बक्सर। बिहार के बक्सर जिले में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा नगर पंचायत स्थित मल्लाह टोली में एक शादी समारोह उस वक्त मातम में बदल गया, जब जयमाल कार्यक्रम के दौरान दुल्हन को उसके कथित प्रेमी ने गोली मार दी।
घटना के बाद समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बारातियों तथा ग्रामीणों में भगदड़ की स्थिति बन गई। वहीं मौका पा कथित प्रेमी भी फरार हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, बारात उत्तर प्रदेश बलियाक के सुलेमनपुर से चौसा आई थी। जयमाल की रस्म चल रही थी, तभी पड़ोस का एक युवक अचानक स्टेज पर चढ़ गया और दुल्हन आरती कुमारी (18 वर्ष) पर गोली चला दी।