जयपुर के चौमूं में हालिया हिंसा के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। मस्जिद के बाहर रेलिंग विवाद को लेकर हुई झड़प और पथराव के बाद आज अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। 31 दिसंबर तक नोटिस दिए गए थे, जिसके संतोषजनक जवाब न मिलने पर इमाम चौक इलाके में अतिक्रमण हटाया जा रहा है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान के जयपुर जिले के चौमूं में में 26 दिसंबर 2025 को हुई हिंसा के बाद से आज बुलडोजर एक्शन शुरू हो गया है। अवैध निर्माण को बुलडोजर चलाकर ढहाया जा रहा है। मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती है।
दरअसल, चौमूं में बीते दिनों मस्जिद के बाहर रेलिंग लगाने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई थी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की तरफ से किए गए पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हुए और स्थिति को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए थे। इस हिंसा के बाद से आज तक पुलिस प्रशासन सख्त है और अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है।