जिला पदाधिकारी, बक्सर के आदेशानुसार जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 8 तक) दिनांक 02 जनवरी 2026 से पुनः संचालित होंगे। शीतलहर एवं ठंड के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों के संचालन समय में अस्थायी परिवर्तन किया गया है।
सभी विद्यालय प्रातः 9:30 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक संचालित किए जाएंगे। यह समय-सीमा आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।
विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। किसी भी विद्यालय द्वारा निर्धारित समय का उल्लंघन किए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन ने अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंधन से सहयोग की अपील की है ताकि छात्रों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य सुनिश्चित किया जा सके।
जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी, बक्सर