Bihar Weather: नए साल में बिहारवासियों को सर्दी से राहत मिलने के आसार नहीं है। मौसम विभाग ने आगामी छह जनवरी तक राज्य के विभिन्न जिलों में घना कोहरा और शीत दिवस की चेतावनी जारी की है। अगले 4-5 दिनों के दौरान
राज्य का न्यूनतम तापमान पांच से 13.4 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 12.7 डिग्री से 19.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। सबसे अधिकतम तापमान शेखपुरा और राजगीर में 19.0 डिग्री रहा। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम शुष्क बना रहा। भागलपुर, छपरा, सबौर, मधुबनी, समस्तीपुर, मुंगेर में भीषण शीत दिवस, जबकि पटना, गयाजी, अरवल, जहानाबाद में शीत दिवस दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम दृश्यता 50 मीटर गयाजी में दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें: बिहार के सभी निजी स्कूल बस चालकों का होगा सत्यापन, फिटनेस की भी जांच
घने कोहरे का अलर्ट
नए साल में बिहारवासियों को सर्दी से राहत मिलने के आसार नहीं है। मौसम विभाग ने आगामी छह जनवरी तक राज्य के विभिन्न जिलों में घना कोहरा और शीत दिवस की चेतावनी जारी की है। अगले 4-5 दिनों के दौरान राज्य के कुछ में मध्यम से घना स्तर का कोहरे की संभावना है। अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि होने का पूर्वानुमान है।
चार दिनों का पूर्वानुमान
1 जनवरीः राज्य के उत्तर भाग के जिलों के कुछ स्थानों में शीत दिवस जैसी स्थिति की संभावना, उत्तर-मध्य, उत्तर-पश्चिम व दक्षिण भाग के जिलों के कुछ स्थानों में घना कोहरा की संभावना है।