रिपब्लिक डे 2026 लाइव: गणतंत्र दिवस परेड राष्ट्रीय राजधानी के कर्तव्य पथ पर चल रही है। इस दौरान मुख्य आकर्षण के केंद्र होंगे ब्रह्मोस और आकाश हथियार प्रणालियां, अर्जुन युद्धक टैंक और गहन मारक क्षमता वाला ‘सूर्यास्त्र’ रॉकेट लॉन्चर प्रणाली।
Republic Day 2026 LIVE: भारत 77वां गणतंत्र दिवस सोमवार 26 जनवरी को मनाया जा रहा है। दिल्ली में कर्तव्य पथ पर परेड चल रही है। 129 हेलीकॉप्टर यूनिट के चार Mi-17 1V हेलीकॉप्टरों से ध्वज फॉर्मेशन में फूलों की पंखुड़ियां बरसाई जा रही हैं। हेलीकॉप्टरों के इस फॉर्मेशन का नेतृत्व ग्रुप कैप्टन आलोक अहलावत कर रहे हैं। कर्तव्य पथ पर भारत की स्वदेशी तोपखाने की ताकत के दो शक्तिशाली प्रतीक – धनुष गन सिस्टम और अमोघ (एडवांस्ड टोएड आर्टिलरी गन सिस्टम, ATAGS) आत्मनिर्भर भारत और रक्षा निर्माण में तकनीकी आत्मनिर्भरता की भावना को दर्शाते हैं।
कौन हैं मुख्य अतिथि
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हाल ही में यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन से मुलाकात की थी। यूरोपीय संघ के दोनों शीर्ष नेता सोमवार को गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी के साथ शिखर वार्ता करेंगे।
मंगलवार को शिखर सम्मेलन में भारत और यूरोपीय संघ बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौते पर निर्णायक घोषणा करेंगे। साथ ही एक रणनीतिक रक्षा साझेदारी समझौते और भारतीय पेशेवरों की आवाजाही के लिए एक रूपरेखा को अंतिम रूप देंगे। पिछले कुछ वर्षों में भारत और यूरोपीय संघ के बीच संबंध बेहतर हुए हैं।
परेड में दिख रही भारत की ताकत
राष्ट्रीय राजधानी के कर्तव्य पथ पर सोमवार को गणतंत्र दिवस परेड के दौरान ब्रह्मोस और आकाश हथियार प्रणालियां, गहन मारक क्षमता वाला ‘सूर्यास्त्र’ रॉकेट लॉन्चर प्रणाली और अर्जुन युद्धक टैंक मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगे। अधिकारियों ने बताया कि इस परेड में पहली बार नवगठित ‘भैरव लाइट कमांडो’ बटालियन और शक्तिबन रेजिमेंट, ज़ांस्कर पोनी और बैक्ट्रियन ऊंट हिस्सा शामिल हैं।